फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी के किनारे देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़,हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
शराब की दूकान हटाने को किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मठियाटोला के निकट तमसा के किनारे देशी शराब की दूकान हटाने को लेकर रविवार को मोहल्लेवालों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। इस दौरान लामबंद महिलाओं एवं पुरुषों ने दूकान को बंद कराने के लिए वहां भी तोड़फोड़ की और उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन


यही नहीं मोहल्लेवालों ने बाईपास बंधा रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

मठियाटोला मोहल्ले के तमसा नदी के किनारे रघुनाथपुरा देशी शराब के नाम से दूकान है। इस ठेके की दूकान पर काफी दिनों से विरोध हो रहा है बावजूद प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगती है। रविवार को मठिया टोला मोहल्ले की महिलाएं कुछ पुरुषों ने इस दूकान को बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दूकान में तोड़फोड़ की और बंधा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। मोहल्ले की मीना देवी, ज्ञानती, बलदेव सोनकर आदि का कहना है कि इस मोहल्ले में शराब की दूकान के चलते यहां पियक्कड़ों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


इससे मोहल्ले के युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। यहां से पीकर आने जाने वाले महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। यही नहीं शादी विवाह में लोगों को समस्या होने लगी है। इससे आजीज आकर यहां के लोग मुखर होकर विरोध कर रहे हैं।

सूचना पाकर मौके पर शहर कोतवाल मयफोर्स पहुंचे। इस दौरान लोगों को समझा बुझाकर किसी प्रकार मामले को शांत कराया। प्रशासन ने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर इस दूकान का कहीं अंयंत्र करने का परमिशन लेने का सुझाव दिया।  प्रदर्शन 12 बजे से लेकर लगभग 3 तीन बजे तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें