फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की जान गई

Tue, 30 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बा के टेढी गली में बीमार हाल में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर पड़ोसियों को तीसरे  दिन लगी। दरवाजा खोला गया तो वृद्ध के साथ उसकी अर्धविक्षिप्त पत्नी बेसुध पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम पहुंचे। कई दिनों से चूल्हा न जलने को लोगों ने भूख से मौत को जोड़ दिया। लेकिन जांच के दौरान वृद्घ के घर से पर्याप्त मात्रा में राशन आदि  बरामद हुआ।
विज्ञापन



65 वर्षीय  सुभाष गुप्ता वर्षों से गरीबी की मार झेल रहे था। उसकी इकलौती पुत्री पूजा काफी दिन से अपने ननिहाल में रहती है। सुभाष की पत्नी अर्धविक्षिप्त है। जब  लोगों ने दरवाजा खोला तो पत्नी हृदया शव को लेकर घर में ही बेसुध पड़ी थी। लगातार कई दिनों से सुभाष के न दिखाई देने पर मुहल्ले के लोग मंगलवार को उसके घर पर पहुंचे।


उसे आवाज दी। जब काफी देर तक  दरवाजा नहीं खुला तो बगल के मकान से सुभाष के घर में लोग दाखिल हुए, दरवाजा खुलने पर लोग अंदर पड़ी सुभाष की लाश देख अवाक रह गए। पड़ोसियों की सूचना पर कस्बावासियों की सूचना पर उपजिलाधिकारी घोसी सुरेन्द्र दत्त  सिंह, नायब तहसीलदार जावेद अंसारी, प्रभारी कोतवाल घोसी विश्वजीत सिंह मौक़े  पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाष के मरने को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्यापत थी।
विज्ञापन



 कुछ लोग उसे भूख तो कुछ लोग बिजली विभाग के बिल आने के बाद सदमे से मौत की बात कह रहे थे। हालांकि  उसकी पुत्री पूजा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग का बकाया बिल को लेकर           उसके पिता काफी पेरशान दिख रहें थे। पुत्री के अनुसार बकाया बिल पिता की मौत का कारण बना। जबकि संपर्क करने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सुभाष के मौत के कारण की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें