फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल भराने के बहाने सेल्समैन से हुई लूट

Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मौजूद किसान सेवा केंद्र नामक पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात तेल भरवाने के  पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्स मैन को तमंचा दिखाकर उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस सीसी कैमरे में कैद हुई घटना के  फुटेज को खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी गई थी।
विज्ञापन



रानीपुर बाजार निवासी दुर्गविजय सिंह का स्थानीय बाजार में पेट्रोल पंप है। सोमवार की रात 9 बजे के करीब एक बाइक पर सवार 3 बदमाश पंप पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सेल्समैन को 20 रुपये का तेल भरने को कहा, सेल्समैन अभी तेल भरने वाला ही था, कि बाइक पर सबसे पीछे बैठे एक बदमाश ने उतर कर उसे तमंचा सटा दिया और उसके पास मौजूद बैग को छीन लिया इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर रानीपुर पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रानीपुर अशोक सरोज ने बताया सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें