शहर की एक सोसायटी में रहने वाली फौजी की पत्नी की उसके पुरुष मित्र ने पिटाई कर दी। आरोपी नेे महिला को बुरी तरह पीटा, तो पीड़िता नेे पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की। आरोपी महिला मित्र से शादी की जिद कर रहा था, इस पर दोनों में विवाद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक के अनुसार, शहर की एक सोसायटी में किराये पर फ्लैट लेकर रहने वाली महिला का पति सेना में नौकरी करता है। महिला का विवाह आठ साल पहले हुआ था और उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला की दनकौर निवासी एक व्यक्ति से मित्रता है।
रविवार को महिला का पुरुष मित्र उसके घर आ धमका और उससेे विवाह करने की जिद करने लगा। महिला नेे अपनेे विवाहित होने व तीन बच्चों के भविष्य का हवाला दिया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना तो महिला ने उसे घर से निकलने के लिए कहा, इस पर आरोपी भड़क गया।
महिला की पिटाई की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। महिला का आरोप है कि आरोपी दोस्तों को घर लाकर भी अभद्रता करता है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी सेे पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।