फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भातकोल मोड़ पर वृद्घ का शव रखकर सड़क जाम करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास हत्या कर फेंकी मिली वृद्घ की लाश को सड़क पर रखकर परिवार के सदस्यों ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल मोड़ पर शनिवार की शाम छह बजे जाम लगा दिया। इस दौरान हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक कुुमार जायसवाल के कार्रवाई का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मृत रघुनाथ भारद्वाज 64 मुहम्माबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र कें बंदीघाट गांव का निवासी है। वह बुधवार की शाम संदिग्धहाल में घर से लापता हुआ। शनिवार को उसकी लाश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास मिली। उसकी हत्या गला रेतकर की गई। शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने जब वृद्घ के शव को उसके परिवारीजन को सौंपा तो वह शव को लेकर भातकोल मोड़ पर पहुंचे। सड़क जाम कर दिया।

परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। सीओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृत रघुनाथ के चार संतानों में तीन पुत्र और एक पुत्री है। इसमें सबसे बड़ा बिरजू और उससे छोटा सरजू दोनों दुबई रहते है, तीसरे नंबर का बेटा सुरजू सफाईकर्मचारी है। बेटी की शादी हो चुकी है, वह अपने घर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें