बचाव करने गई भूपेंद्र की पत्नी अनीता सिंह (45) को भी जख्मी कर दिया। पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनीता की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मामले में किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल सिंह, उसके पुत्र आनंद सिंह और पोते आशीर्वाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से आनंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।