फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में धर्म परिवर्तन के मुख्य आरोपी की पत्नी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, लड़की की शादी के दो दिन पहले हुई थी भगाने की घटना

Tue, 08 Dec 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने धर्मांतरण के लिए लड़की भगाने के मामले में नामजद 14 आरोपियों में पांच को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में शबाब उर्फ राहुल खां के बहन बहनोई, पत्नी, दोस्त और भाई शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने सभी का चालान कर उन्हे जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

  
29 नवंबर की रात शबाब उर्फ राहुल बाजार निवासी एक बड़े व्यापारी की पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। शबाब के बहकावे में आकर फरार हुई युवती की शादी दो दिन बाद एक दिसंबर को होनी थी। घटना के बाबत युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें पिता ने शबाब सहित 14 लोगों को नामजद कर उन पर धर्मांतरण कराने के लिए युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। नामजद आरोपियों में से पांच को पुलिस ने सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब गोघवा जलालपुर के पास से दबोचा।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में शबाब उर्फ राहुल की पत्नी रुखसाना उर्फ मुन्नी, बहन हुस्नबानो, बहनोई नुरुल खां, भाई छिन्टू उर्फ अकबर अली और दोस्त शिवकुमार दास शामिल है। लड़की ने बताया कि 29 नवंबर की रात उसका पति युवती को लेकर आया और तुरंत उसे तैयार होकर साथ चलने के लिए कहा।

इसी दौरान सभी मऊ से चलकर कोलकाता निवासी शिवकुमार दास के घर पहुंचकर वहां रुके। फिर वहां से चलकर सभी रसड़ा बलिया आ गए। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। हालांकि, आरोपी युवक को लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य पांच को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें