फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मऊ में ड्रग बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, लगी थीं मशीनें, करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद; दो गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने दीपावली के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ, ड्रग निर्माण की मशीनें और 20.900 किलो प्रीकर्सर केमिकल बरामद किया गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने सिंथेटिक ड्रग बनाने की अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही इस फैक्टरी में मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तैयार की जा रही थी। आठ नवंबर को दीपावली के दौरान सीबीएन की मध्य प्रदेश और यूपी इकाई ने संयुक्त कार्रवाई कर फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया। मौके से 11.650 किलो एमडी ड्रग बरामद हुई। इसमें तैयार और निर्माण के अलग-अलग चरणों में मौजूद नशीला पदार्थ शामिल है। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन


सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई को अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर मध्य प्रदेश की टीम ने यूपी इकाई की संयुक्त टीम ने आठ नवंबर को ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। जांच के दौरान वहां एमडी ड्रग बनाने की पूरी लैब मिली। टीम ने मौके से 20.900 किलो 2-ब्रोमो-4-मिथाइलप्रोपियोफेनोन बरामद किया। यह एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख रसायन है। इसके अलावा 3.500 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड भी मिला, जिसका इस्तेमाल हेरोइन के निर्माण में किया जाता है।

कार्रवाई के दौरान करीब 119.860 किलो/लीटर अन्य रसायन, सॉल्वेंट और प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई। इनमें डाइक्लोरोमीथेन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम क्लोराइड और ऑर्गेनिक एमाइन शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पूरी लैब और मशीनें जब्त
छापे में एमडी ड्रग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप मिला। इसमें औद्योगिक ग्राइंडर, मिक्सर, स्टील के टैंक, हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन और डिस्टिलेशन उपकरण, तापमान मापने वाली मशीनें और वोल्टेज बैलेंसर शामिल हैं। टीम ने इन सभी उपकरणों को जब्त कर अवैध लैब को बंद करा दिया।
विज्ञापन

नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की तलाश
सीबीएन अब जांच में यह पता कर रहा है कि फैक्टरी के लिए रसायन कहां से मंगाए जा रहे थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। तैयार एमडी ड्रग की किन राज्यों में आपूर्ति की जानी थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन और ड्रग की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगा रही है। मालूम हो कि उरई में भी बीते दिनों इसी ड्रग्स की लैब डीआरआई ने पकड़ी थी। जांच एजेंसी उस नेटवर्क से भी कनेक्शन तलाश रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें