फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के नीचे आई युवती, मौत

Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवती
विज्ञापन
एक ही बाइक पर चार लोगों को सवारी करना जान पर भारी पड़ा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज के निकट एक टैंकर के नीचे आने से परीक्षा देकर लौट रही युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी अन्य दो छात्राएं भी हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।   
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीर गांव निवासी गायत्री (30) पत्नी राजू चौरसिया गांव की चांदनी एवं संगीता के साथ बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए इंदारा स्थित एक महाविद्यालय में गई थी।   वापस आते समय तीनों गांव के ही एक युवक दिवाकर की बाइक पर बैठक घर आ रहीं थी। एक ही बाइक पर चार सवारी होने के चलते गायत्री सीट पर एकदम पीछे बैठी थी।  बाइक चला रहा दिवाकर सिकटिया ओवरब्रिज के निकट पहुंचा कि सामने जा रहे एक टैंकर को वह ओवरटेक करने लगा। 
विज्ञापन
 
ओवरटेक करते समय पीछे बैठी गायत्री अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और सीधे टैंकर के नीचे आ गई। इस घटना में बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। शुक्र था अन्य दोनों छात्राएं टैंकर के नीचे आने से बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।   
इस घटना के बाद कोहराम मच गया। लोग की भीड़ एकत्रित हो गई।  बाइक चला रहे दिवाकर घायल संगीता और चांदनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और परिवारीजन को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर गायत्री के परिवारीजन एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें