फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर एक लाख का माल उड़ा ले गए

Sun, 08 May 2016 11:51 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव स्थित एक मकान में चोरी के लिए चोरों द्वारा लगाई गई सेंध।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर एक लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो वह अवाक रह गए। इधर उधर सुराग लगाने पर गांव से 100 मीटर दूर एक ताल में खाली बाक्स मिला लेकिन उसमें से सारा सामान गायब था। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी दुर्गादत्त शुक्ल पुत्र रमाशंकर शुक्ल का परिवार शनिवार की रात अपने घर में सोया हुआ था। रात में चोर आए और पिछवाड़ से सेंध लगाकर घर में घुस गए। कमरे में रखा बाक्स, 14 हजार रूपया नगद एवं पीतल और फूल के बर्तन उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को सुबह हुई तो सेंध  लगी देेखकर अवाक रह गए।


इधर उधर चोरी का सुराग लगाने के बाद घर से कुछ दूर पर ताल में खाली बाक्स मिला जिसमें से नगदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। खाली बाक्स में घर के कपड़े आदि भी थे जो वहीं पर बिखरे हुए थे। इस संबंध में पीड़ित दुर्गादत्त शुक्ल ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें