फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर फायरिंग मामले में छह पर रिपोर्ट

Sun, 08 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर सलेमपुर बाजार में हुई फायरिंग के मामले में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दीपक मिश्र ने शीलेश, श्यामू, सतेंद्र, सर्वेश निवासी सलेमपुर, अंकित तिवारी निवासी नाला मछरट्टा और पटे निवासी प्रतिपालपुर थाना हरपालपुर जिला हरदोई के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि उनके ताऊ श्रीकांत मिश्र के साथ वर्ष 2014 में सतेंद्र आदि ने उस समय लूटपाट की थी जब वह कस्बा स्थित अपनी दुकान में बैठे थे। उसमें सतेंद्र समेत चार लोग नामजद थे। सुनील कुमार उसमें गवाह थे। इसी रंजिश के चलते शनिवार को जब उनके पिता रमाकांत और सुनील सलेमपुर बाजार में सब्जी खरीद रहे थे तभी हमलावरों ने  जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें