फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर पुरस्कार का झांसा दे जालसाजी

Fri, 24 Apr 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगाें का जमापूंजी लूटने के लिए जालसाज नितनए कारनामे से लोगों को ठग रहे हैं। एक व्यक्ति से एक मोबाइल कंपनी का नाम लेकर पुरस्कार जीतने का झांसा दे जालसाजों ने 44000 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित संबंधित मोबाइल नंबर के खाताधारक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर निवासी रामचंद्र के मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल कंपनी का एजेंट बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया।


फोन करने वाले ने उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर को लकी बताते हुए 15000 रुपये का इनाम निकलने की जानकारी दी। पुरस्कार की राशि को खाता धारक के खाते में ही भेजे जाने के लिए


उसने खाता नंबर के साथ ही एटीएम का भी नंबर पूछ लिया और उससे 44 हजार रुपये इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उड़ा दिया। इसकी जानकारी जब खाताधारक को हुई तो उसके होश उड़ गए। इस संबंध में पीड़ित ने संबंधित नंबर पर जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें