फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Thu, 28 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर चट्टी पर बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक के पेट में कई गोलियां दागकर बदमाश भाग गए। आनन फानन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी 25 वर्षीय अरूण यादव पुत्र रामजनम यादव बीए का छात्र है। बुधवार की रात वह अपने गांव के ही एक साथी गोलू यादव के साथ खालिसपुर गांव स्थित उसके नलकूप पर गया था। नवनिर्मित नलकूप पर निर्माण कार्य हो रहा था। काम निपटाने के बाद वह अपने साथियों के साथ अपनी बाइक से घर के निकला। खालिसपुर चट्टी से कुछ पहले ही उसकी गाड़ी रिजर्व होकर बंद हो गई जब कि उसके अन्य साथी बाईक से आगे निकल गए।


गाड़ी को फिर से स्टार्ट करके अभी वह चट्टी के समीप पहुंचा था कि पहले से ही खड़े चार की संख्या में बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उस पर असलहे से फायर कर दिया। ताबड़तोड़ कई फायरिंग करने के बाद बदमाश बाईक से फरार हो गया जब डकि अरूण कुमार वही गिरकर तड़पने लगा। बदमाशों के बाद चट्टी के आस पास के लोगों ने तुरंत अरुण यादव के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर उसके साथी एवं परिजन पहुंचे। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का कारण युवक के गंभीर होने के चलते कुछ पता नहीं चल पा रहा है। चर्चा है कि कुछ लोगों से अरूण यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।


 इसी बात को लेकर बदमाशों ने उसे गोली मारी है। इस संबंध में घायल युवक के चाचा रामसेवक यादव ने आशा पाल सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी मखना एवं राणा सिंह निवासी बहादुरगंज गाजीपुर सहित दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।              जल्द ही घटना का खुलासा           किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें