फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर लगाया जाम, मांगा मुआवजा

Tue, 26 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधा मोड़ भीटी में सोमवार को लाइट हाउस मालिक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए परिवारीजन ने मंगलवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग की। जाम की जानकारी पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन



भीटी अंधा मोड़ निवासी पन्नालाल प्रजापति की उसके पड़ोसी हरेंद्र यादव ने उसके घर पर ही गोली मार दी। पन्नालाल की मौत के बाद आरोपी हरेंद्र भाग गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की देर रात पुलिस ने हरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पन्नालाल के परिवारीजन ने शव को घर के बाहर रखकर भीटी- बालनिकेतन मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें