कोपागंज। थाना क्षेत्र के टड़ियाव गांव के पास बीते सप्ताह मारपीट के मामले में दर्ज मामले में आरोपी बने लोग अब पीड़ित को बार-बार फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे है। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि पुलिस जांच की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
बताते चले कि कोपागंज थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी करन सिंह 14 जुलाई को टड़ियाव में खाद लेने गोदाम पर गया हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन युवकों ने करन से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के साथ उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस संबंध में पीड़िता के पिता पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों द्वारा बार-बार मोबाइल पर धमकी दिए जाने से भयभीत पीड़ित के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल आरके द्विवेदी का कहना हैं कि मामला उनके संज्ञान में है। जिसकी जांच की जा रही है।