मधुबन थाने की पुलिस ने सौंदी गांव निवासी महिला के साथ मारपीट के मामले में उसकी तहरीर पर थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।
मधुबन थाने की पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम को वह खेत देखने गई थी। इस दौरान गांव निवासी राजेंद्र और राहुल राजभर ने उसे रोकर विवाद किया बाद में उसकी पिटाई किए। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली नन्हकी देवी पत्नी देेवेंद्र चौहान सौंदी गांव की रहने वाली है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव निवासी नगीना पासवान पुत्र मुसाफिर पासवान का रानीपुर थाना के भावरजपुर गांव निवासी ऋषि पुत्र जय मंगल से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर ऋषि ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मारापीटा।
इनसेट-
कुत्ते के विवाद में युवक की पिटाई
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मूसाडोही गांव में उमेश चौहान के कुत्ते को गांव के ही रामलक्षन चौहान ,रामबदन और रमेश ने कुत्ते को जान से मार डाला था। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में उमेश को गंभीर चोटें आईं। पीडित के तहरीर पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया।सुभाष यादव