मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा अस्पताल गेट के पास सोमवार की शाम को एक महिला की मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में वह चोर सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया।
फातिमा अस्पताल में अपने परिजन का इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। चोर की जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और दो सिपाहियों की ड्युटी लगा दिया। पकड़ा गया चोर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगा बाद मुहल्ले का रहने वाला सफीकुर आजम(25) पुत्र फय्याज था। रात में वह किसी बहाने से सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया। बाद में सिपाहियों ने उसकी काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि पीड़ित महिला ने कोई तहरीर नहीं दी थी इसलिए उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं था। चोर स्मैक पीने का आदी है। उसका नाम पता मालूम है उसे पकड़ लिया गया है।