फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान और जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के चकरा हाल्ट पर गुरुवार की रात को जनरल स्टोर और पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदारों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पान विक्रेता दिलराज चकरा गांव का जबकि जनरल स्टोर दुकानदार राधेश्याम हलधरपुर थाना क्षेत्र के सहुआरी गांव का निवासी है। दोनों की दुकान चकरा हाल्ट पर अगल बगल मौजूद है। गुरुवार की रात को चोरों ने उनकी दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान चुरा ले गए। जनरल स्टोर संचालक राधेश्याम ने बताया कि चोर उसकी दुकान से दस हजार रुपये मूल्य का माल चुराए। पान की गुमटी से चोरों ने एक हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें