फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दलित छात्रा की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में लालऊ गांव की दलित छात्रा संजली को जिंदा जलाने के विरोध में दलित समाज ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने वलीदपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब 8 बजे दलित संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर मोड़ से कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च विभिन्न मार्गों होते हुए वलीदपुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने आगरा में हुए दिनदहाड़े संजली हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर पूर्व छात्र नेता जयभीम ने कहा कि गत दिनों आगरा में कुछ बदमाशों ने दलित युवती संजली जाटव के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। इसके बावजूद हत्यारे आज तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं वे खुलेआम घूम रहे हैं। कैडिंल मार्च में हरिनाथ प्रसाद, रमेश राजभर, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. उमाशंकर, अनिल देव, आनंद, सुनील, राहुल गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें