फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहटी गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव कमरे में लुंगी के फंदे से छत के चुल्ले के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव निवासी फूल कुमार बाबा (45) पुत्र मिठाई लाल शादी के बाद से ही तरहटी गांव स्थित अपनी ससुराल में रहता था। मंगलवार की रात में वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह परिवार के लोग जगाने पहुंचे तो देखा छत के चुल्ले के सहारे लुंगी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पांच बच्चों का पिता था। किसी बात को लेकर इन दिनों वह काफी तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें