फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के पुलिस बूथ के पास से रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

अपराधियों की धडपकड़ और अपराधों की रोकथाम के लिये पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत रविवार की रात पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि बड़हलगंज की ओर से एक बाइक सवार युवक पीछे बोरी में कुछ सामान बांधकर आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में से 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, गांजा तस्कर दीपक वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा देवरिया जिले के सलेमपुर सब्जी मण्डी का निवासी है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि नेपाल से लाया गया यह गांजा वह आजमगढ़ पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को युवक का विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया। प्रभारी सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें