फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अपराधियों के घर पर दी दाबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार राय दल बल के साथ बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों के घर पर दाबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के बारे में जानकारी लेते हुए किसी अपराध न करने की समझाइस दी। अपराध करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस थाने में नामजद अपराधी ग्राम नवापुरा बहलोलपुर निवासी अनुज कन्नौजिया पुत्र हनुमान कन्नौजिया , आपदोपुर निवासी विक्रांत यादव पुत्र बालकिसुन यादव, अल्देमऊ निवासी सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह और सरौंदा गांव निवासी प्रेमसागर उर्फ बिक्की मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा के घरों पर पहुंची। जहां अपराधियों के आमदनी के स्रोतो , उनकी वर्तमान की माली स्थिति , परिवार मे रह रहे लोगो की संख्या की जानकारी ली। साथ ही चेताया कि किसी अपराध न करने की नसीहत देते हुए किसी भी अपराध करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें