फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के भेरियाधर गांव स्थित एक ईट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाते समय अचानक अचेत होकर ट्रैक्टर से जमीन पर गिरने से घायल हुए ट्रैक्टर चालक की मौत रविवार की सुबह लगभग 10 बजे वाराणसी के बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मारपीट कर घायल कर देने की आशंका की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल से आए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

जहानागंज आजमगढ़ के टेल्हुआ थाना म भेरीयाधर गांव स्थित एक ईट भट्ठा जयंती राम (37) पुत्र स्व.कुलबुल राम चार वर्षो से ट्रेक्टर चलाने का कार्य करता था। वह पांच दिन पहले ट्रैक्टर चलाते समय अचानक अचेत होकर ट्रैक्टर से नीचे जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया था। भट्ठा के लोगों ने उसे आजमगढ़ जनपद के इटौरा बाजार स्थित मिनी पीजीआई अस्पताल मे भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे मौत हो गई। मृतक की पत्नी माधुरी ने शव को स्थानीय थाने पर लाने के बाद उन्हे अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी । पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें