गाजीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर एक महिला और 12 वर्षीय बालिका झुलस गई। घटना के बाद परिवार के लोगों दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया।
पहली घटना जिले के बड़ेशर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव निवासी सुशीला देवी 50 पत्नी परमात्मा की बुधवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय साड़ी में आग लग जाने से झुलस गई। वहीं दूसरी घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दुल्लहबाजार निवासी रंजना 12 पुत्री गोरख वर्मा की चाय बनाते समय झुलस गई। घटना के बाद दोनों के परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुशीला की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।