फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन पुलिस ने खोला पीड़ित परिवार के घर में बंद ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी डिम्पल के साथ पुत्री स्काई और श्री की हत्या कर फरार हुए लक्ष्मीशंकर मौर्य के घर में घटना के बाद से पुलिस ने ताला जड़ दिया था। जांच पड़ताल पुरी होने पर चौथे दिन पुलिस ने लक्ष्मीशंकर के घर में बंद ताले को खोला। इस दौरान परिवार के सदस्य घटनास्थल वाले मकान में जाकर कहां कैसे हुई घटना का अवलोकन करने में जुटे थे। इस दौरान गांव के लोगों की भी भीड़ वहां जमा हो गई थी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर मौर्य ने बीते बुधवार की शाम को अपने मकान में पत्नी डिम्पल और पुत्री स्काई के साथ श्री की हत्या कर फरार हो गया। बाद में उसके फोन करने पर पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मकान में ताला बंद कर दिया था। बंद पड़े प्रशासन के ताले को पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को खोला। दूसरी तरफ घटना के बाद गांव आए लक्ष्मीशंकर के परिवार के सदस्य रोते बिलखते रहें। गांव में मातमी सन्नाटा अभी भी छाया है। ताला खोलने की सूचना पुलिस द्वारा दिए जाने पर लक्ष्मीशंकर का बड़ा भाई रविशंकर तथा दूसरे नंबर का भाई विजय शंकर मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें