फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास मंगलवार की दोपहर तेज गति से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार नौ वर्षीया बालिका की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रानीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मनोज यादव अपनी नौ साल की भतीजी शालिनी को बाइक से लेकर मुहम्मदाबाद गोहना आ रहे थे। तहसील के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी शालिनी बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे दिनेश को काफी चोटें आईं। घायल शालिनी और मनोज को नजदीक के सीएचसी पर भर्ती करया गया। जहां इलाज के दौरान शानिली की मौत हो गई। वहीं दिनेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

सड़क पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रही झाड़ियां
कुुसुम्हा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शारदा सहायक खंड 32 नहर मार्ग पर बना कुसुम्हा-मांदी मार्ग पर घनी झाड़ियां उग आई है। इसके चलते सड़क दुर्घटना का ग्राफ बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी घनी झाड़ियों को साफ कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। क्षेत्र का कुसुम्हा-मांदी प्रमुख मार्ग होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। लाखों की लागत से बनी सड़क पर दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां उग आई हैं। इसके चलते आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीण वेनीमाधव मौर्य, मंगला राय, अंबिका प्रसाद, चंद्रकेश , झंगू का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन झाड़ियों को कटवाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें