फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाने में सास- ससुर और तीन देवरों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता ने जहर देकर पुत्री को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के पिलुरी गांव निवासी वकील अहमद की बेटी रेहाना की शादी वर्ष 2013 में हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी मुमताज के बेटे अजहर के साथ हुई थी। रेहाना अजहर की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी को अजहर ने तलाक दे दिया था।अजहर इन समय सऊदी में रहकर कोईनौकरी करता है। मुमताज के परविार वालों के अनुसार रविवार की रात में रेहाना की तबीयत किन्हीं कारणों से खराब हो गई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों के हायर सेंटर ले जाने की सलाह के बाद परिवार वाले उसे जिला मुख्यालय के ही एक नर्सिंग होम पर ले गए। वहां उसकी हालत में सुधार न होते देख डाक्टरों की सलाह पर सोमवार की रात उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था कि बिरनो के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। लाश लेकर ससुराल वाले अपने घर चले गए। इधर बेटी की मौत की सूचना पर रेहाना के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दे दी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने रेहाना को जहर देकर मार डाला है। घटना की जानकारी होते ही सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा और एसआो राजेश प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर मुमताज , सास और तीन देवरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका रेहाना की एक साल की बेटी आलिया भी है। सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें