फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोपाकोहना स्थित राधाकृष्ण मंदिर व साहू धर्मशाला के विवाद में शनिवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने मंदिर के अंदर घुस कर गेट का ताला बंद कर लिया। पूजा करने मंदिर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। थानाध्यक्ष लगभग तीन घंटे बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह ने मंदिर का ताला खुलवाया और ताला बंद करने के चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामसभा कोपाकोहना थाने के पास राधाकृष्ण मंदिर और साहू धर्मशाला है। वहां क्षेत्र के लोग वर्षों से पूजा पाठ करते हैं।पिछले तीन महीने से कसबे के हूंसापूरा निवासी अमित पांडेय ,राजू पांडेय आदि मंदिर पर अपना दावा जता रहे हैं। शनिवार की सुबह कसवा के ओड़ियाना वाजिदपुरा निवासी गोपाल गुप्ता के परिवार की महिलाएं पूजा करने आईं। आरोप है कि राजू पांडेय ,लक्ष्मी पांडेय, संगीता पांडेय और बीना पांडेय ने इन महिलाओं को भगा कर मंदिर में अंदर घुस कर ताला बंद कर लिया। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग थाने पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करने पहुंची। प्रकरण की जानकारी होते ही धर्मशाला पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने ताला खोलवाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन अंदर घुसे लोगों ने ताला नहीं खोला। अंत में एसओ ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। लगभग तीन घण्टे बाद मौके पर महिला आरक्षियों सहित पुलिस फ़ोर्स के साथ नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी प्रकार मंदिर का ताला खुलवाया और अंदर से ताला बंद करने वाले पुरुषों और महिलाओं को पकड़कर थाने ले आये। पुलिस ने इन सभी का चालान शांति भंग की धाराओं में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें