फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज कर रही पुलिस, लोगों ने सौंपा ,डीएम एएसपी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार में एक मिठाई विक्रेता की दुकान में नाश्ता करने के बाद पैसे मांगने पर मनबढों ने दबंगई करते हुए दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना दो मार्च 2019 की है। लेकिन पुलिस हमलावरों के विरुद्ध अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे क्षुब्ध व्यापारी नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
विज्ञापन

दो फरवरी की शाम को बोझी बाजार निवासी जगदंबा प्रसाद की मिठाई की दुकान पर नाश्ता करने के बाद जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो मनबढ़ों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद तोडफोड़ किया। लेकिन जब दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस उसे टरकाती रही। इससे नाराज व्यापारियों ने उ.प्र. उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपने वालों में जीउत राम,भवानी मद्धेशिया,मुरली, कालिका प्रसाद,संजय गुप्ता,नन्हें लाल ,संतोष कुमार गुप्त,मनीष कुमार,एजाज अहमद, राधेश्याम गिहार, विनोद गुप्ता ,फड़ीस कुमार,शीतल प्रसाद,गफूर,श्याम कुंवर गुप्ता,रमेश चंद और घनश्याम गुप्ता आदि रहे।एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें