फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े दो पक्ष, 2 गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के मौर्या बस्ती बुधवार की रात ऑटो खड़ा करने के विवाद में दो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष के रूप में बदल गया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालात गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदसा मानोपुर के मौर्या बस्ती निवासी आनंद मौर्या बुधवार की रात अपने घर की साफ सफाई करा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के चंदन मौर्या द्वारा घर के सामने ऑटो खड़ाकर जाने लगा। जब इस बात का विरोध किया तो दोनों चंदन और आंनद मौर्या में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विवाद में एक पक्ष से आनंद की तरफ से सुनील , प्रमोद , अश्वनी , शिवानन्द , शैलेश तथा दूसरे पक्ष से चंदन , गनेश , दिनेश, चंद्रशेखर घायल हो गए। उधर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां आनंद और गोरख की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गोरख की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर एक तरफ से छ: व दूसरे पक्ष से चार के मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें