जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना की घटना में महिला सहित दो लोग घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के डाक्टरों ने अधेड़ को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना में घायल महिला पुष्पा 20 पत्नी सत्यप्रकाश मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव की रहने वाली है। वह बुधवार की सुबह में किसी काम से बाजार जा रही थी। जैसे ही वह फतहपुर इब्राहिपट्टी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बोलेरो के बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला पुष्पा को गंभीर चोटे आई। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया । इसीक्रम में दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के राज पैलेस के पास बुधवार की शाम को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मोहम्मद सरफुद्दीन 50 पुत्र खालिद घायल हुआ। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घटना के बाद फरार हो गया। घायल अधेड़ को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा का निवासी है।