मऊ। सराय लखंसी थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात शराब लदी ट्रक को भैसही नदी पुल के पास से पकड़ा। इस दौरान आरापी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि पुलिस ने चालक को दबोचा लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा निर्मित 730 पेटी और 200 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। जिसे आरोपी मुर्गी के दानों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे।
गुुरवार को सीओ नगर राजकुमार ने प्रेसवर्ता के दौरान बताया कि दबोचा गया चालक अंतरजनपदीय शराब तस्कर गिरोह का सदस्य है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायलखंसी थाने की पुलिस के साथ स्वाट टीम मंगलवार की रात भैंसही पुल से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक से शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब हरियाणा प्रांत की थी, जो यूपी में अवैध है। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुरुमीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के यमुनानगर स्थित धीना मुहल्ले का निवासी है। जबकि फरार हुआ आरोपी जसविंदर पुत्र रुद सिंह अंबाला के डुडौना गांव और काकरु डाकखाने का निवासी है। दोनों आरोपी शराब को लेकर मऊ के रास्ते गोरखपर जा रहे थे। आरोपी ने फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में मुर्गी का दाना लादा जाता दिखाया था। पुलिस ने वाहन वाहन को सीजकर आरोपी को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।