बहजोई। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 15 अगस्त 2018 की शाम साढ़े सात बजे करीब एक युवक उसके करीब आठ वर्षीय मासूम बेटे का अपने साथ ले गया। मोहल्ले वालों की मिली जानकारी के बाद उसने बेटे की तलाश की, तो पास ही एक स्थान पर उसका बेटा मिला। युवक वहां नदारद था। बेटे की हालत देखकर लग रहा था, जैसे की युवक ने उसके मासूम बेटे के साथ दुष्कर्म की कोशिश की हो।