फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव के अंबेडकर पार्क में मंगलवार की भोर ससुराल में रह रहे युकक की संदिग्ध परिस्थियों में शीशम के पेड़ पर लटकते हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृत युवक की शिनाख्त सुग्रीव 38 पुत्र मुनेशवर हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी के रूप में हुई। मृत युवक कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ आकर अपने ससुुुराल फैजुल्लापुर में रहकर मजूदरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की रात वह अपने खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था। जहां उसका शव ग्रामीणों ने गांव के अंबेडकर पार्क में लगे एक शीशम के पेड़ पर लटकते देखकर उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंची कोपागंज थाने के राम सजन नगर पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें