फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली कर रहा फर्जी आरटीओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के शहीद चौराहा के निकट सोमवार की रात को एआरटीओ अधिकारी बनकर धन उगाही कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड का तेल बलिया पहुंचाकर आजमगढ़ जिले के थाना अहिरौला के ग्राम बरतनी निवासी एक व्यक्ति अपने वाहन से आजमगढ़ जनपद को जा रहा था। शहीद चौराहे के पास तीन लोगों ने वाहन को हाथ देकर रोकवा दिया। इनमें से भदीड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने को एआरटीओ बताया और वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगा। कथित एआरटीओ ने चालक के के द्वारा दिए गए कागजात को फर्जी बताते हुए 5000 रुपये की मांग किया। इस पर चालक ने अपने पास के 900 रुपये उसे दे दिए। साथ ही रसीद मांग लिया। इस पर कथित एआरटीओ और उसके दो सहयोगी ने गाली देते हुए चालक को पीट दिया। शोर सुनकर लोग जुटे तो कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और कथित आरटीओ अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़ा गया फर्जी एआरटीओ कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी कृष्णानन्द सिंह पुत्र हरिनरायन निकला। चालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को उसका चालान अदालत में कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ राजकुमार ने बताया कि भदीड़ निवासी एआरटीओ बनकर वूसली कर रहा कृष्णानन्द सिंह पुत्र हरिनरायन जांच में फर्जी पाया गया पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें