सरसेना/रानीपुर। दो थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
सरसेना : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट चौक पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। मोहम्दाबाद कोतवाली के लग्घूपुर करहां गांव निवासी तौक़ीक़ (24) अपने साथी अज्ञात के साथ स्कूटी से किसी काम से चिरैयाकोट आया हुआ था। जहां लौटते समय नगर के चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में स्कूटी चला रहा तौफीक ट्रक की चपेट में आ गया, जबकि पीछे बैठा युवक दूसरी तरफ सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल तौफी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
रानीपुर : थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मऊ मोहम्दाबाद मार्ग पर शुकवार को दस बजे के करीब मऊ की तरफ से आ रहे टेम्पो को पीछे से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे टेम्पो पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा बाजार निवासी राजकुमार राजभर 20 पुत्र सिखडी घायल हो गया। चालक सहित बाकी दो अन्य लोग बाल बल बच गए। लोगों ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया।