फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने वृद्ध को कुचला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डांडी चट्टी के पास मंगलवार की रात अपने भाई से मिलने गांव आए एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मऊ कोतवाली क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी रामवृक्ष गुप्ता 77 पुत्र हीरालाल गुप्ता मंगलवार शाम कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव निवासी अपने भाई रामजन्म गुप्ता से मिलने आया था। जहां रात में खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था, इसी दौरान करीब 9 बजे तेज रफ्तार से मऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को कुचल दिया। वृद्ध की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने 100 डायल को सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने घटना के बाद ट्रक को कब्जे में लेने के साथ आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें