फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 13 युवकों के साथ ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव सहित कई गांवों के 13 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार इन युवकों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दिया। दी गई तहरीर के मुताबिक पवनी निवासी एक व्यक्ति ने 13 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 25 25 हजार रुपये वसूल किया और उन्हें विदेश नहीं भेजा। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दिए गए तहरीर में दौलत पुर गांव निवासी रमेश, मंगेश पुत्र रामनाथ, अनिल पुत्र सुभाष, राहुल पुत्र रामा ,विजय कुमार पुत्र शंकर, रामाधार, अनिल, सुमित, रमेश, अमित, के साथ बनियापर निवासी सुबास सोनकर, सोनू सोनकर, सुनील सोनकर, अहमदपुर असना के कैलाश यादव आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के पवनी निवासी एकबाल उर्फ बाला अली पुत्र हमीद ने उनके साथ ही अन्य युवकों से विदेश भेजने के नाम पर रु 25 हजार लिया। आरोपी ने उनका विश्वास जीतने के लिए कुछ लोगों का मऊ में एक पैथालॉजी सेंटर से मेडिकल भी कराया। जब उसे लेट लतीफी का कारण पूछा गया तो वह टालता रहा। युवकों ने यह भी आरोप लगाया की आरोपी के पास दो दो आधार कार्ड और पासपोर्ट है।
विज्ञापन

सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी एकबाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें