फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों के भीतर 10 स्थानों पर सड़क दुघर्टनाओं में 14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के सामने सडक पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गाजीपुर जिले के मरदह थाने के झोंटारी गांव निवासी गुलाबी देवी 60 पत्नी रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि राज पैलेस के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली के फरीदपुर निवासी बाइक सवार जगदीश राम 40 देवानंद और रणवीरपुर गांव की निवासी लक्ष्मी 35 पत्नी गननूजख्मी हो गई। उधर सलाहाबाद बाजार के पास बाइक से गिरकर अनूप 23 घायल हो गया। जबकि रानीपुर चकिया के पास दो बाइकों की टक्कर में रइसा गांव निवासी बबलू चौहान 28 घायल हो गया। पिपरीडीह के पास सडक पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गांव निवासी मनमोहन गुप्ता 37 घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर के पास हुआ बाइक के धक्के से साइकिल सवार चंदन 20 घायल हो गया। जबकि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में रमेश 22 और प्रदीप 18 घायल हो गए। वहीं हलधरपुर थाना के पास बाइक पलटने से धर्मेन्द्र 20 और रामअशीष 18 घायल हो गए। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा के पास बाइक की टक्कर में कंधेरी गांव निवासी रोशन 14 घायल हो गया। शुक्रवार की देर शाम को सरायलखंसी थाने आजमगए़ मऊ मार्ग पर बरलाई मोड़ के पास बरलाई गांव निवासी साइकिल सवार विकास यादव 15 पिकअप के धक्के से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें