फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो स्थानों पर बुधवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना के दौरान बस और ट्रक की चपेट में आने से युवक और अधेड़ गंभीर रुप से घायल हुए। अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित पुलिस चौकी के पास बुधवार की शाम पांच बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। युवक सत्येंद्र 19 पुत्र स्व. बृजेश गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव का निवासी है। बुधवार को वह किसी काम से मऊ आया था। देर शाम को घर वापस लौटते समय बढुआ गोदाम पुलिस चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में लेकर थाने आई।
हलधरपुर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के पहसा बाजार के पास बुधवार की शाम बस की चपेट में आने से अधेड़ गंभीररुप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी देर शाम साढ़े छह बजे मौत हो गई। मृत अधेड़ दिनेश 45 पुत्र स्व. मक्कल कोपागंज थाने के शाहपुर गांव का निवासी था। वह शाम को घर से पहसा बाजार घुमने के लिए गया था। घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। अधेड़ के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें