नदवासराय। व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को भिखारीपुर में आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों ने जिले में तेजी से बढ़ रहें अपराध पर चिंता जताई। इस दौरान बीते दिनों सरायसादी बाजार स्थित सराफा की दूकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में सत्यानंद वर्मा, आनंद बरनवाल, कैलाश चौहान, अखिलेश यादव, धीरज वर्मा, रामानंद वर्मा, महिपत यादव, जयचंद चौहान, प्रेमचंद चौहान, मनीष मद्धेशिया, बृगराज निषाद, ओमप्रकाश मौर्य, विनय मद्धेशिया, ठाकुर प्रसाद आदि शामिल रहे।