फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के प्रधान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की दो संदिग्धों को उठा लिया। पुलिस उनसे घटना के बाबत जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी पुलिस के घटना के कारणों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दो ग्राम प्रधानों को गोली मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस इन दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने में अब तक नाकाम है। बबुआपुर के ग्राम प्रधान विनोद यादव को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को डाक्टरों ने प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताया। इस मामले में पुलिस का दावा है कि प्रधान की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। उधर सरायलखंसी थाने के ही भरुकवां मोड के निकट 23 अप्रैल को दिनदहाड़े पलिया के ग्राम प्रधान नंदलाल राजभर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे भी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के 10 दिन बाद तक पुलिस नंद लाल के हमलावरों की गिरफ्तारी कर पाने में नाकाम है। पुलिस इस मामले में तहरीर न मिलने की बात कह रही है। हालांकि इस संबंध में सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस हमलावरों की शीघ्र करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें