फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शनिवार को सुबह शारदा सहायक नहर की पटरी पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा अधेड़ मामूली रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी सविता पत्नी जोखू प्रसाद अपने बेटे बबलू और गांव के राम सुभार के साथ बाइक से इलाज के सिलसिले में आजमगढ़ के लाटघाट के पास से कोड़रा गई थी। वहां से मादी होकर शारदा सहायक नहर के किनारे बनी सड़क से होते हुए घर लौट रही थी। शाहपुर गांव के पास सामने से मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली का धक्का लगने से असंतुलित बाइक गिर गई जिससे सविता ट्रैक्टर ट्राली के पिछले पहिए के नीचे आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे एक अधेड़ को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस का टायर पंक्चर बताकर असमर्थता जता दी। लोगों ने सविता और राम सुधार को सीएचसी भेजवाया। वहां डाक्टरों ने सविता को मृत घेेषित कर दिया तथा राम सुधार का प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दोहरीघाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे में मां की मौत के बाद बेटे बबलू , चंद्रकेश, ज्ञानचंद, सत्यपाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें