फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्रा की मौत, मां-बेटी कर रही संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के पास देवखरी गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हुए आटोरिक्शा में सवार कक्षा पांच की छात्रा की इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई। जबकि मां व छोटा भाई सहित पांच लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मृत अनुष्का (11) पुत्री पवन सिंह कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव की रहने वाली थी। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। शनिवार को अनुष्का अपनी मां नीता देवी (40) और छोटे भाई हरिकेश (5) के साथ आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रही थी। इस दौरान आटो में कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव निवासी चनरु का बेटा टिल्ठू (25) और जोगेंद्र (27), शहर कोतवाली के जोधी का पूरा गांव निवासी जावेद (25) पुत्र मो. रहमान आदि भी सवार थे। देवखरी गांव के पास आटो में ट्रक से टक्कर लगने से यह सभी घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अनुष्का की मौत हो गई जबकि अन्य का इलाज चल रहा।
सड़क हादसे में अधेड़ घायल
बलरामपुर। निजामाबाद बाजार का रहने वाला रामराज (55) पुत्र जंगली रविवार को साइकल से कहीं जा रहा था। जैसे ही रानी की सराय थाने के बुधई का पूरा गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें