फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई फायरिंग होने से वहांहड़कंप मच गया। दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी विरेंद्र यादव पुत्र रामानंद और हरेंद्र यादव पुत्र तिलकधारी के बीच आबादी की जमीन का विवाद है। लंबे समय से दोनों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में सोमवार की शाम कहासुनी हुई थी, लेकिन लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच पुन: कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी व डंडा से हमला किया। आरोप है कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में वीरेंद्र यादव के बताया कि उनके साथ उनके पुत्र प्रवीण यादव को छर्रा लगा है, जबकि पत्नी कलावती लाठी और डंडे के प्रहार से घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से हरेंद्र यादव ,देवेंद्र और अक्षय को चोटें आईं। पुलिस इस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें