फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पहुचने पर युवक को पता चला कि उसकी बीबी की शादी कहीं और हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव में रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल पहुंचे युुवक ने ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों से अपनी पत्नी और बेटे को सौंपने की मांग किया। इस दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी की शादी उसके ससुर ने कहीं और कर दी है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दामाद सहित तीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धर्मपुर जरलहवा गांव निवासी राजेश कुमार चौरसिया पुत्र देवाजीत चौरसिया की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व मित्तूपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसे एक बेटा भी पैदा हुआ। उसी दौरान राजेश दुष्कर्म के एक मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इधर श्याम देव चौरसिया ने अपनी पुत्री को ससुराल से घर लाए तथा अन्यत्र शादी कर दिया। इधर इसी सप्ताह जेल से राजेश चौरसिया वापस घर पहुंचा। रविवार को राजेश अपनी ससुराल मित्तूपुर पहुंचा, तथा अपने बेटे और पत्नी को सौंपने की मांग करने लगा। इसे लेकर कहासुनी इतना बढ़ी कि मारपीट होने लगी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राजेश सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर चौकी आई। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के विरूद्घ कार्रवाई कराई जाएगी। बोले देखना होगा कि क्या तलाक लेकर विवाह किया गया है, या फिर बिना तलाक के, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें