सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम फर्जी सीओ को पुलिस लाइन के पास से दबोची। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा था। इस दौरान पीड़िता ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दिया। इस दौरान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र विनोद सिंह बलिया जिले के रसड़ा थाने के मुस्तफाबाद गांव का निवासी है। बताया जाता है आरोपी सरायलखंसी थाने के पिपरीडीह गांव निवासी दिव्या भारती पत्नी राजू राव को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस दौरान वह एक माह पूर्व उससे 80 हजार रुपया लिया था। शेष रकम लेने के लिए आाया था। दिव्या के अनुसार बातचीत करने के दौरान उसे शक हुआ। इस दौरान वह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे लेने के नाम पर बुलाने को कहा। दिव्या के बुलाने पर आरोपी बाइक से चलकर सरायलखंसी थाने के पास मौजूद इलाहाबाद बैंक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोचा।बताया जाता है आरोपी रसड़ा से बाइक चलाकर सीओ की वर्दी में आया था। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी आईकार्ड आदि बरामद हुुआ। इस दौरान पुलिस ने उसका चालान कर दिया।