फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीना के बाद राधिका उर्फ निधि ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/हलधरपुुर। थाना क्षेत्र के भीमहर गांव में बीते सोमवार की रात मड़ई में आग लगने से एक महिला और उसकी तीन बेटिया गंभीर रूप से झुलस गई थी। जहां चारो का उपचार आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में किया जा रहा था। इलाज के दौरान 17 जुलाई को महिला की मौत हो गई, वहीं गुरुवार को गंभीर रूप से झुलसी सबसे छोटी लड़की राधिका की मौत इलाज के दौरान हो गई। गुरुवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी लक्ष्मीना का पति गुलाब चंद्र मुबंई रहकर काम करता है। लक्ष्मीना अपनी तीन बेटिया और एक बेटे के साथ घर पर रहती है। रविवार की रात संदिग्ध स्थिति में मड़ई में आग लग जाने के चलते लक्ष्मीना और उसकी बेटी रूबी 10, रानी8 और राधिका उर्फ निधि 5 गंभीर रूप से झुलस गई। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन लक्ष्मीना की मौत हो गई थी। वहीं तीनों बेटिया की हालात नाजुक बनी हुई थी। गुरुवार को राधिका ने भी दम तोड़ दिया।
उधर इस घटना को लेकर मृतका के पिता विजय राजभर नसीराबाद निवासी ने हलधरपुर थाना में सास सनहिया, ससुर शंकर, ननद लालती और उसके मृतका के देवर प्रदीप, प्रेमचंद्र के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें