फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा कर रहे 26 रेलयात्री पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ-जीआरपी के साथ मिलकर रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह की अगुवाई में दो रेलवे स्टेशनों पर 15 से ज्यादा ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 26 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा और उनसे 27 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला। रेलवे की इस कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सिंह, आरपीएफ एसआई नंदलाल यादव, राकेश, राम प्रभाव, मुन्नू यादव के साथ मऊ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दटीम ने कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर, बलिया पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग की। इसके बाद टीम खुरहट स्टेशन पहुंची। जहां गोदान, बलिया पैसेंजर सहित छह ट्रेनों को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान दोनों जगहों पर बिना टिकट यात्रा कर रहे 26 लोगों को टीम ने पकड़ा। पकड़े गए यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां यात्रियों से करीब 27 हजार का राजस्व वसूल किया।
इंदारा : जंक्शन पर शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय ने कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोदान एक्सप्रेस की महिला कोच में बैठे 8 यात्री बैठे मिले। जिन पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें