फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप मुहम्मदाबाद गोहना डबल मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद बनियापार गांव में बीत मंगलवार की रात हुई चाकूबाजी की घटना में हुई सगे भाइयों की हत्या में नामजद आरोपियों में से तीन को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गालिबपुर गांव के पास से दबोचा। दूसरी तरफ सगे भाईयों की हत्या से उपजे तनाव को देखते हुए गांव में शुक्रवार को भी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद बनियापार गांव में बीते मंगलवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकू बाजी की घटना में मंगरू और भोभल दो सगे भाई घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में मंगरू की मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई भोभल की गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हुई। दोनों भाईयों की मौत से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही पुलिस मृत दोनों भाईयों के छोटे भाई राजेश द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस दौरान शुक्रवार की शाम को पुलिस ने नामजद आरोपियों में गंगाधर पुत्र सलाऊ राम, मुन्ना पुत्र गंगाधर राम और अक्षय पुत्र गंगाधर राम को गालिबपुर गांव के पास से दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गाजोपट्टी खैराबाद के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें